फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का हल्ला बोल, लगाया डिजिटल लूट का आरोप; DVVNL पर किया हंगामा

Mon, 04 May 2026 11:52 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में स्मार्ट मीटर और गलत बिलिंग के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बिजली विभाग मुख्यालय पर प्रदर्शन कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। कार्यकर्ताओं ने इसे 'डिजिटल लूट' बताते हुए योजना को वापस लेने और प्रीपेड मीटर व्यवस्था खत्म करने की मांग की।
विज्ञापन
स्मार्ट मीटर के खिलाफ आप का हल्ला बोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे घमासान के बीच आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कथित डिजिटल लूट, गलत बिलिंग और प्रीपेड मीटर की अनिवार्यता खत्म करने की मांग करते हुए जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ चतुर्वेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन चीफ इंजीनियर विकास सिंघल को सौंपा। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हृदेश चौधरी ने योजना को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर अब राहत के बजाय आर्थिक शोषण का माध्यम बन गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटर बैलेंस खत्म होते ही बिजली काट देते हैं, लेकिन रिचार्ज के बाद भी आपूर्ति बहाल होने में 2 से 12 घंटे तक का समय लग रहा है।
विज्ञापन

यह न केवल तकनीकी विफलता है बल्कि सरकार की नीयत पर भी सवाल खड़े करती है। चतुर्वेदी ने कहा कि 1500 रुपये आने वाला बिजली बिल अब छह से सात हजार तक पहुंच रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 3 करोड़ मीटर लगाने के इस 20,000 करोड़ के प्रोजेक्ट में बड़े स्तर पर कमीशनखोरी और घोटाला हुआ है। पार्टी ने नलकूपों पर 4जी सिम-आधारित मीटर लगाने की योजना का भी कड़ा विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान अश्वनी शर्मा, ताजुद्दीन खान, संजय भारती, मनोज राम, रितिक सिंह, आनंद कुमार, पंकज चावला व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें