मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक सोमनाथ भारती की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने जिले भर में नारेबाजी करके आप विधायक सोमनाथ भारती के पुतले फूंके।
हिंदू युवा वाहिनी और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने ज्योंती रोड पर आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती का पुतला फूंका। राजू चौहान, सृजन चौहान, देवेंद्र कुमार, दीपक कुमार, विनय कुमार मौजूद रहे। नवीगंज में मैन चौराहे पर हिदू युवा वाहिनी मंडल उपाध्यक्ष अवनीश शाक्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेन चौराहे पर सोमनाथ भारती का पुतला फूंका। मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह तोमर, आदर्श, बबलू, नकुल, मोनू मौर्य, सचिन, प्रवीन, छोटू, नीलेश, बादल गुप्ता, अनूप मौजूद रहे।
कुसमरा में सदर बाजार में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ भारती का पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष ध्रुव मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमनाथ भारती के खिलाफ नारेबाजी की। आकाश अवस्थी, शिवम गुप्ता, कुशाग्र मिश्रा, सोनू अग्निहोत्री, सुबोध मिश्रा, श्याम दुबे, नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। बिछवां में सदर चौराहे पर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत चौहान के नेतृत्व में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कौशलेंद्र कुशवाहा, अखंड प्रताप सिंह, अखिलेश गुप्ता, विकास चौहान, शत्रुघन सिंह, नीलेश शाक्य, किशन चौहान, संजय चौहान, विजय विक्रम सिंह, मनोज सिंह, शेर सिंह, संतोष पांडेय मौजूद रहे।
शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका
बेवर में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मोटा रोड तिराहे पर सोमनाथ भारती की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकालकर पुतला फूंका। जिला उपाध्यक्ष सुमित सिकरवार के नेतृत्व में नारेबाजी की। पूर्व सभासद राजीव राठौर, मोहन ठाकुर, इशांत सिंह, गोलू ठाकुर, अभिनय सिंह, दीपू ठाकुर, विकास, पोलू, ऋषि,अभिषेक, हर्ष, स्वप्निल चौबे, आलोक, मनोज चौहान, गोपाल माहेश्वरी, सुमित स्वर्णकार मौजूद रहे।