मैनपुरी। जिले में परियोजना निदेशक के पद पर तैनात वरिष्ठ पीडीएस अधिकारी सुरेश चंद्र मिश्रा को शासन ने पदोन्नत कर दिया है। अब उन्हें संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) मिर्जापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी ईशा प्रिया की संस्तुति के बाद जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर जिला विकास अधिकारी पीके राय को परियोजना निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
वहीं परियोजना निदेशक को दिए गए युवा कल्याण विभाग के वित्तीय कार्यभार की जिम्मेदारी अब जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है। आदेश जारी होने के बाद विकास भवन में परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्रा को विदाई दी गई। इस दौरान सीडीओ ईशा प्रिया, जिला विकास अधिकारी पीके राय समेत विकास भवन के सभी अधिकारी मौजूद रहे। संवाद