फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए जरूर ले जाएं आधार कार्ड, आभा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद बन रहा पर्चा

Tue, 14 Apr 2026 01:21 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है। आधार कार्ड से आभा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही ओपीडी का पर्चा बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीजों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में पर्चा के लिए आधार कार्ड जरूरी है। इससे आभा पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद ही पर्चा बन रहा है। इससे अनावश्यक देरी हो रही है। ऐसे में मरीजों को दो-दो घंटे लाइन में खड़े रहना पड़ रहा है। बुजुर्ग मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


सोमवार को 3177 पर्चे बने। पर्चा बनाते समय ही पोर्टल पर मरीज का पंजीकरण किया जा रहा है। इसके बाद मरीज को एक यूनिक आईडी अलॉट हो रही है। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लग रहा है। बरौली अहीर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मां के घुटनों में दर्द है। पर्चा बनवाने के लिए दो घंटे लाइन में लगा रहा। पर्चे के लिए धक्का-मुक्की भी हुई। काउंटर बढ़ा दिए जाएं तो आसानी हो जाए।

प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एक बार मरीज का आभा पोर्टल पर पंजीकरण हो जाने के बाद फिर दिक्कत नहीं आती है। मरीजों की परेशानी को देखते हुए एक और काउंटर शुरू करा रहे हैं। अब काउंटर-7 पर पर्चा बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन मेडिकल काॅलेज में मरीज
3177: कुल मरीज
657: मेडिसिन
347: हड्डी रोग
286: सांस रोग
258: त्वचा रोग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें