फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आधार कार्ड से 99 अपराधियों की हुई जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी आधार कार्ड से 99 अपराधियों की हुई जमानत
विज्ञापन

- शिकायत के आधार पर एसएसपी ने कराई जांच, तब सामने आया सच
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। लूट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों के परिवारीजन फर्जी आधार कार्ड व दस्तावेज लगाकर जमानत करा रहे हैं। शिकायत की जांच पर एसएसपी ने पूरे जिले में गोपनीय जांच कराई तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। अभी तक 99 लोगों के नाम जांच के दौरान प्रकाश में आए हैं। फर्जी आधारकार्ड या दस्तावेज जमानत कराने वालों की पुलिस तलाश कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि पिछले दिनों शिकायत मिली थी कि लूट, चोरी, छिनैती की घटनाओं में अपराधियों की जमानत उनके परिजन, दोस्त और रिश्तेदार फर्जी आधार कार्ड के साथ एक ही जमीन के कागज कई बार लगाकर जमानत करा रहे हैं। जांच में 99 लोगों के नाम प्रकाश में आए तो पुलिस ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। इन लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। इस मामले में सीओ स्तर से भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

सर्वाधिक शिकोहाबाद में जमानती
शिकोहाबाद में 15, सिरसागंज में 11 , दक्षिण थाने से नौ, टूंडला से 07, रसूलपुर में 07, रामगढ़ में 06 , मक्खनपुर में 06, पचोखरा में 05, खैरगढ़ में 05, मटसेना में 04, लाइनपार में 04, बसई बसईमोहम्मदपुर में 04, नसीरपुर में 04, जसराना में 04, नगला खंगर में 03, उत्तर में 01 एक फर्जी जमानत कराने वाले व्यक्तियों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

अपराधियों की जमानत के लिए अब जमानतियों के पूरे कागजों की प्राथमिकता के आधार पर थाना और तहसील स्तर पर जांच कराई जाएगी। जिससे जमानती फर्जी दस्तावेज पर अपराधियों की जमानत न करा सकें।
- आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें