फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज से बदले आधार अपडेट और स्पीड पोस्ट के लिए ये नियम, रजिस्ट्री सुविधा बंद...आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Wed, 01 Oct 2025 09:21 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एक अक्तूबर 2025 यानी आज से कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है। आधार अपडेट और स्पीड पोस्ट के दाम बढ़ने जा रहे हैं। वहीं रजिस्ट्री सुविधा आज से बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन
एक अक्तूबर से बदलेंगे ये अहम नियम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 1 अक्तूबर से आधार में नाम, पता, उम्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फोटो आदि में बदलाव कराना महंगा हो जाएगा। कई सुविधाओं के लिए लोगों को करीब 25 रुपये ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। इसके साथ ही डाक विभाग में होने वाली स्पीड पोस्ट के दाम भी बढ़ जाएंगे। रजिस्ट्री बंद कर दी गई है।
विज्ञापन




 

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के मीडिया पर्सन अकरम ने बताया कि बाल आधार सात से 14 साल के बीच में बायोमेट्रिक कराए जाने पर अब 100 रुपये की जगह 125 रुपये लिए जाएंगे। पांच से सात और 15 से 17 साल के बीच कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। नाम, पता, पिता का नाम, जन्म तिथि, जेंडर अपडेट कराने की फीस 50 रुपये को बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है। केवाइसी कराए जाने की फीस 50 से 75 रुपये की गई है।

अनिवार्य बायोमेट्रिक 7 से 14 साल के बीच में कराए जाने पर 100 रुपये ली जाने वाली फीस को 125 रुपये कर दिया गया है। बायोमेट्रिक डेमोग्राफिक की फीस 100 से बढ़ाकर 125 रुपये किया गया है। जिले में खंदारी चौराहे पर आधार केंद्र स्थित है। यहां रोज करीब एक हजार लोगों के आधार बनाने और अपडेट की सुविधा है। जहां रोज औसतन 900 लोग नया आधार बनवाने और आधार को अपडेट कराने के लिए आते हैं।

 

स्पीड पोस्ट के बढ़े दाम
डाक विभाग में की जाने वाली स्पीड पोस्ट की दरों में भी बदलाव किया गया है। नई दरों के अनुसार स्थानीय क्षेत्रों में 50 ग्राम तक की स्पीड पोस्ट के लिए नई दर 19 रुपये होगी। 50 ग्राम से 250 ग्राम तक के लिए 24 रुपये दर होगी। इसके अलावा 250 से 500 ग्राम और उससे ज्यादा वजन के लिए 28 रुपये की दर तय हुई है। इसके साथ ही दूरी के अनुसार भी दरों में बदलाव किया गया है। 200 से 2000 किलोमीटर तक की दूरी के लिए वजन के आधार पर 47 रुपये से 90 रुपये तक का शुल्क लिया जाएगा।

 
विज्ञापन

रजिस्ट्री सुविधा आज से बंद
डाक विभाग में वर्षों से चली आ रही रजिस्ट्री की सुविधा भी आज से बंद हो जाएगी। ब्रिटिश शासन में समय से चिट्ठी और दस्तावेजों को पहुंचाने के लिए 1877 में रजिस्टर्ड डाक सेवा की शुरूआत हुई थी। वहीं अब रजिस्ट्री की जगह स्पीड पोस्ट होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें