मैनपुरी। शहर के आश्रम रोड स्थित एक घर में निवास कर रहे एक युवक ने किसी कारण के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद घर में हड़कंप मच गया। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर परिजन भी कोई जानकारी नहीं दे सके।
कोतवाली क्षेत्र के आश्रम रोड पर एक किराए के मकान में पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहे काका शर्मा ने फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह शव कमरे में लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। शव को उतारने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
इसके बाद परिजन शव को घर ले गए। युवक ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर कोई स्पष्ट वजह पता नहीं लग सकी। परिजन की ओर से न तो पुलिस को सूचना दी गई न हीं शव का पोस्टमार्टम कराया गया।