फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गए युवक लौटते समय हादसे में मौत

Mon, 23 Mar 2026 02:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
देवेंद्र फाइल
विज्ञापन
बाह। क्षेत्र के बड़ागांव के पास रविवार रात 10:15 बजे किसी वाहन की चपेट में आने से जैतपुर के पहाड़पुरा गांव के देवेंद्र (35) की मौत हो गई।वह रूठी पत्नी को मनाने ससुराल चौरंगाहार आया था।
विज्ञापन


पहाड़ पुरा का देवेंद्र तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। जयपुर में नग बनाने का काम करता था। छोटे भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र की पत्नी शिल्पी तीन दिन पहले रूठकर मायके चौरंगाहार चली गई थीं। देवेंद्र दो दिन पहले जयपुर से आया था। रविवार को वह बाइक से पत्नी को घर ले आने के लिए ससुराल चौरंगाहार आया था। अकेला वापस लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं, देवेंद्र की मौत के साथ तीन बेटियों प्रतिज्ञा, आराध्या, साराध्या के सिर से पिता का साया छिन गया है। मृतक का कोई बेटा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें