फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ससुराल डेरा बंजारा आए युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत

Wed, 03 Sep 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरावली। डेरा बंजारा स्थित ससुराल में पत्नी को लेने आए एटा के निधौली खुर्द निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भिजवाया। मृतक के भतीजे ने पत्नी पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना रिजौर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द निवासी 32 वर्षीय अली मोहम्मद की ससुराल थाना क्षेत्र के डेरा बंजारा में है। पत्नी कुछ दिन पहले मायके आई थी। चार दिन पहले अली मोहम्मद उसे लेने के लिए ससुराल आया था। बुधवार की सुबह उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पत्नी व अन्य परिजन ने मौत की वजह को लेकर जानकारी से इंकार किया। इसके बाद पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के भतीजे देवांश ने पत्नी पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया। हालांकि पुलिस को समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं मिली थी। सीओ भोगांव ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि मृतक शराब पीता था, मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगी। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें