फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुरानी रंजिश में युवक को मारी गोली, गंभीर रेफर

Tue, 12 Aug 2025 01:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सोरोंजी में लहरा मार्ग पर युवक को गोली मारने के मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : सोरोंजी में लहरा मार्ग पर युवक को गोली मारने के मामले की जांच करती पुलिस
विज्ञापन
सोरोंजी। लहरा रोड पर सोमवार को गांव ठठेरपुर स्थित नवदुर्गा मंदिर के पास पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने युवक को गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टर ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।गांव ठठेरपुर निवासी उमेश (45) पुत्र सुंदर लाल सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे अपने परिजन के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर खेत से गांव लौट रहा था। नवदुर्गा मंदिर के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और उससे विवाद करने लगे। उमेश का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने अवैध तमंचे से उस पर फायर कर दिया।
विज्ञापन

सीने में गोली लगने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना किसी ने फोन कर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक को सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टर ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। एएसपी राजेश भारती व सदर सीओ आंचल चौहान ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि तीन दिन पूर्व दोनों पक्षों का गांव में परचूनी की दुकान पर विवाद हुआ था। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें