फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: कैंटर के अंदर का नजारा देख पुलिस भी गई चाैंक, चालक हुआ फरार; एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा

Wed, 15 Jan 2025 01:05 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

स्थानीय लोगों ने कैंटर से आवाज आने पर झांककर देखा तो कैंटर पर बैठे लोग भागने लगे। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
कैंटर में भरे पशु। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना शमशाबाद क्षेत्र के आगरा मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने आई कैंटर गाड़ी को गोरक्षों के सदस्यों ने पकड़ लिया। कैंटर में बुरी तरह पशुओं को ले जाया जा रहा था। कई पशु बेहोशी की हालत में थे। सूचना थाना पुलिस को दी गई। मौके पर थाना शमसाबाद पुलिस पहुंची, जहां से कैंटर में सवार एक युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


 

चालक पुलिस को देख गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय निवासी जयवीर सिंह ने बताया कि कैंटर मंगलवार की रात्रि करीब नाै बजे डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर आई थी। यहां गोरक्षक मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए खड़े हुए थे। 
 
विज्ञापन

कैंटर से आवाज आने पर उन्होंने कैंटर में झांक कर देखा तो कैंटर पर बैठे लोग भागने लगे। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर क्राइम ने बताया कि कैंटर को पकड़ा है। पशु ठूस-ठूसकर भरे थे। पशु अधिनियम की धारा के अंतर्गत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें