पिनाहट। क्षेत्र के गांव गुर्जा में शनिवार देर रात घर में चल रहे कूलर में करंट उतरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिनाहट में भर्ती कराया।
गांव गुर्जा निवासी मोहन घर में चल रहे कूलर के संपर्क में आ गया। करंट से उसे तेज झटका लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना के बाद परिजन ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पिनाहट पहुंचाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि बरसात के मौसम में कूलर, पंखा और अन्य विद्युत उपकरणों का उपयोग करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।