समझौते से मना करने पर युवक को पीटकर किया घायल
- गांव विद्यापुर में हुई घटना, नामजद सहित तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। गांव विद्यापुर में आरोपियों ने युवक पर मुकदमे में समझौता को लेकर दबाव बनाया। जब मना किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी दी। उक्त मामले में नामजद सहित तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव विद्यापुर निवासी यशपाल ने बताया कि गांव के रहने वाले मनोज व इसके भाइयों ने कुछ दिन पहले उसकी पत्नी के साथ अभद्रता की थी। जिसका मुकदमा उसने कोतवाली में दर्ज कराया है। आरोपी लगातार मुकदमे में समझौता करने के लिए दबाव बना रहे हैं। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। 25 नवंबर की शाम को वह काम करने के बाद घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में दो लोग मिले। जिन्हें वह जानता नहीं है। गाली गलौज करते हुए उसे पीटना शुरू कर दिया। वहां मनोज व सनी निवासी भांवत चौराहा भी मौजूद थे। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायत पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।