एत्मादपुर । कस्बे के मैन बाजार में एक पेंट की दुकान पर सामान लेने आया युवक दुकानदार का मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
घटना मंगलवार रात की है कस्बे के मैन बाजार स्थित जैन पेंट्स की दुकान पर एक युवक आया। दुकानदार से सीमेंट देने की बात कही। दुकानदार संजीव कुमार जैन अंदर से सीमेंट लेने चले गए, तभी युवक मौका पाकर काउंटर पर रखा मोबाइल लेकर चला गया। दुकानदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए, तो युवक मोबाइल चोरी करते मिला। आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चैक किए गए, जिसनें चोर कुछ दूरी पर खड़े अपने साथी के साथ बाइक से फरार हो गया। इंस्पेक्टर एत्मादपुर ने बताया पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर चोर की तलाश की जा रही है।