फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरामदे में सो रहे युवक को सांप ने डसा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव खुशलपुर में सोमवार की रात बरामदे में सो रहे युवक को सांप ने डस लिया। युवक की चीख सुनकर परिजन आ गए। हालत बिगड़ता देख युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गांव खुशालपुर निवासी अवकाश कुमार (24) सोमवार रात खाना खाने के बाद बरामदे में पड़े तखत पर सो गया था। रात में बरामदे में सांप ने उसे डस लिया। सांप के डसते ही युवक की आंख खुल गई और वह चीखने लगा। चीख सुनकर परिजन जाग गए। अवकाश की हालत बिगड़ने लगी। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर खुशालपुर चले गए। सांप के काटने से युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें