कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव धानपुरा में खेत में धान की बुवाई करते समय एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया। विद्युत करंट की चपेट में आने युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
गांव हथौड़ा खेड़ा निवासी सत्यवीर (35) पुत्र रामदास शनिवार सुबह गांव धानपुरा में धान की रोपाई करने के लिए गया था। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। परिजन युवक को पटियाली सीएचसी इलाज के लिए ले गए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।