कुरावली। गांव नगला ऊसर में मंगलवार की सुबह फ्रीज का स्विच ऑन करने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊसर निवासी 30 वर्षीय केदार सिंह सुबह फ्रीज को चलाने के लिए फ्रीज के तार लगा रहा था। तभी उसे बोर्ड से करंट लग गया और वह बेसुध होकर गिर गया। परिजन ने उसे बेसुध पड़ा देखा तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने केदार को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में मायूसी छा गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए।