किशोरी को अगवा कर ले गया गैर समुदाय का युवक
दहशत में पीड़िता का परिवार, कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी की रहने वाली एक किशोरी को गुलाब बाग का रहने वाला गैर समुदाय का आरोपी अगवा कर ले गया। जानकारी होने के बाद परिजन दहशत में आ गए। अनहोनी की आशंका के चलते कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी व परिजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के कॉलोनी की रहने वाली एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनकी 15 वर्षीय पुत्री बाजार में स्थित दुकान पर बैठी हुई थी। तभी बाजार में काम करने वाला आसिफ खान निवासी मोहल्ला गुलाब बाग वहां आया और पुत्री को अपने साथ ले गया। काफी इंतजार करने के बाद भी जब पुत्री घर नहीं आई तो फोन मिलाया लेकिन व्यस्त बताने लगा। कुछ देर बाद पुत्री को मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। जानकारी करने के बाद वह लोग आसिफ के घर गए तो परिजन गुमराह करते रहे। परिजन का कहना है कि डर है कि कहीं पुत्री के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। पुलिस से पुत्री को जल्द से जल्द ढूंढने और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने आसिफ, समीर और शहनबाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद तलाश शुरू कर दी है।