फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बटेश्वर में कलश विसर्जन करने आया युवक यमुना में डूबा, परिजन की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाई जान

विज्ञापन
बटेश्वर यमुना मे डूबने से बचा युवक दिनेश कुमार
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ बटेश्वर में मंगलवार शाम कलश विसर्जन करते समय एक युवक यमुना नदी में डूब गया। युवक को डूबता देख परिजन में चीख पुकार मच गई। स्थानीय गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद के मटसेना थाना क्षेत्र के गांव अखलाबाद हसनपुर हलपुरा से श्रद्धालु भागवत कथा समाप्ति के बाद कलश विसर्जन के लिए मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे करीब बटेश्वर आए थे। श्रद्धालु यमुना नदी में कलश विसर्जन कर रहे थे, तभी दिनेश कुमार (28) नदी के भीतर जाकर नहाने लगा। अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया और तेज लहरों के बीच डूबने लगा। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद परिजन और श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर स्थानीय गोताखोर यमुना नदी में कूद गए। गोताखोरों ने काफी जद्दोजहद के बाद नदी में डूबे युवक को बाहर निकाल लिया। परिजन ने गोताखोरों की बहादुरी के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें