फतेहाबाद। सत्यवीर निवासी कांकरपुरा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को ठेका चौराहे के पास उनकी कैंटर गाड़ी खड़ी थी। मोबाइल फोन गाड़ी में रखा था। गाड़ी खड़ी करके वह नहाने चले गए। लाैटकर आए, तो गाड़ी में रखा मोबाइल व नकदी गायब मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है।