फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दिल्ली से घर आ रहा युवक हुआ लापता

Thu, 05 Dec 2024 12:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। दिल्ली से घर वापस लौ रहे गांव खड़सरिया का रहने वाला एक युवक लापता हो गया। किसी ने उसके फोन से बताया कि वह घायल हालत में सड़क किनारे पड़ा है। इसके बाद से मोबाइल भी बंद आ रहा है। परेशान परिजन ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खड़सरिया वार्ड नंबर 9 निवासी रामकली ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि पुत्र केम सिंह मंगलवार को दिल्ली से घर वापस आने के लिए बस में बैठा था। देर रात को उसके मोबाइल से किसी ने बात की। कहा कि केम सिंह सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। उसके चेहरे पर काफी चोट है।
लेकिन जगह आदि बताने से पहले ही फोन काट दिया। इसके बाद कई बार फोन किया लेकिन नहीं हुआ। अब फोन बंद हो गया है। परिजन अनहोनी की आशंका से घबराए हुए हैं। पुलिस से पुत्र को सकुशल ढूंढने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच व युवक की तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें