फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रसूखदारों ने उखाड़ कर फेंक दी सरकारी मुड्डी

Thu, 05 Dec 2024 12:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के हवेली गांव में पैमाइश के बाद खेत में लगाई सरकारी मुड्डी को रसूखदारों ने उखाड़ कर फेंक दिया। रोकने पर किसान के साथ गाली गलौज करते हुए पीटकर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हवेली निवासी पिंकी यादव ने थाने में तहरीर दी। बताया कि उन्होंने अपने खेत की पैमाइश के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर 18 सितंबर को क्षेत्रीय लेखपाल ने पैमाइश करने के बाद जगह चिन्हित कर पक्की मुड्डी लगा दी थी। दो दिसंबर को रसूखदार सौदान सिंह, देशराज सिंह, विशाल सिंह, कमल सिंह, नवल सिंह, वीकेश सिंह, रोहित सिंह, रंजीत, मनीष उनके खेत पर आए और गाली गलौज करने लगे।
गुंडागर्दी के बल पर खेत में लगाई मुड्डी को उखाड़ कर फेंक दिया। खेत की मेड़ को भी आरोपियों ने तोड़ दिया। पति नरेंद्र सिंह ने जब विरोध किया तो उन्हें पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों को एकत्र होता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें