फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकानदार पर युवक ने पत्थर मार किया हमला,वीडियो वायरल

Fri, 06 Feb 2026 03:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो 2दुकानदार पर युवक ने पत्थर मार किया हमला,वीडियो वायरल
विज्ञापन
खेरागढ़। कस्बे के ऊंटगिर रोड स्थित बाजार में पड़ोसी युवक ने दुकानदार पर पत्थर से हमला कर दिया। घटना का 34 सेकंड का वीडियो वायरल हो रहा है। पीड़ित ने आरोपी युवक के खिलाफ थाना खेरागढ़ में तहरीर दी है।
विज्ञापन


ऊंटगिर रोड निवासी राजेश गर्ग ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र कार्तिक गर्ग दुकान पर बैठा हुआ था। आरोप लगाया कि तभी मोहल्ले का ही एक युवक चारपहिया वाहन से पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। विरोध करने पर पत्थर फेंककर मारा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें