फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संदिग्ध परिस्थिति में महिला को लगी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 15 Apr 2025 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना बेवर क्षेत्र के मोटा रोड पर सोमवार देर रात एक महिला संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गई। परिजन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के मोटा रोड निवासी 24 वर्षीय रिचा यादव सोमवार शाम घर पर थीं। तभी संदिग्ध परिस्थिति में गोली लगने से घायल हो गईं। इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज सैफई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद बेवर पुलिस महिला के घर पहुंची। वहां कोई नहीं मिला। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला को गोली लगने की जानकारी मिली थी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें