फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी की ससुराल से लौट रही महिला से छेड़खानी

Sat, 07 Mar 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना सदर क्षेत्र में बेटी की ससुराल से लौट रही महिला से अभद्रता और छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर महिला के पति, बेटे और दामाद को भी पीटा गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

ताजगंज क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि वह 4 मार्च को रात 10:15 बजे पति के साथ स्कूटर से अपनी बेटी की ससुराल से घर लौट रही थीं। उखर्रा पुलिया के पास अभिषेक गुप्ता नामक युवक ने उनकी बाइक रोक ली और अभद्रता करते हुए अश्लील टिप्पणी और छेड़खानी की। पति के विरोध करने पर आरोपी ने अपने दो साथियों को बुला लिया।
तीनों ने मिलकर दंपती की पिटाई की। शोर सुनकर पीछे से आए उनके बेटे और दामाद को भी सिर पर रॉड मार दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें