फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को छोड ढाई साल के बच्चे के साथ माता पिता के घर पहुंची महिला

सार

प्रेमी के साथ गई महिला को दक्षिण पुलिस ने तलाश लिया है।महिला ढाई साल के बच्चे को अपने साथ ले गई है।महिला के माता पिता के साथ जाने के साथ ही उसके दोनों बच्चों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद। प्रेमी के साथ गई महिला को दक्षिण पुलिस ने तलाश लिया है। महिला पति के साथ न जाकर मायके चली गई। महिला ढाई साल के बच्चे को अपने साथ ले गई है। वहीं पांच साल का बच्चा पिता और दादी को सौंपा है। अब पुलिस लापता आठ साल के बच्चे के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

दक्षिण क्षेत्र के मोहल्ला हिमायूंपुर निवासी एक महिला तीन बच्चों के साथ 11 सितंबर को प्रेमी के साथ चली गई थी। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला को 26 सितंबर को नोएडा से बरामद किया। महिला के पास दो बच्चे मिले। जबकि आठ साल के बच्चे के बारे में महिला का कहना था कि उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। महिला बरामद होने के साथ ही पुलिस ने उसके बयान दर्ज कराए थे। महिला के माता पिता के साथ जाने के साथ ही उसके दोनों बच्चों को लेकर विवाद खड़ा हो गया। जिसको लेकर मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा। यहां से ढाई साल के बेटे को महिला अपने साथ ले गई। जबकि पांच साल के बच्चे को पिता और दादी के पास भेज दिया। थानाध्यक्ष दक्षिण बैजनाथ सिंह का कहना है कि महिला पति के पास न जाकर माता पिता के पास गई है। वह ढाई साल के बच्चे को अपने साथ ले गई है। वहीं पांच साल का बच्चा पिता और दादी के पास रहेगा। इसके साथ ही लापता हुए आठ साल के बच्चे को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि महिला के पति ने बच्चे को गायब करने का आरोप लगाया है। वहीं महिला का कहना है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने के कारण हुई है। इसलिए बच्चे के बारे में जानकारी की जाएगी कि वह कहां पर पानी में डूबा और उसको किस चिकित्सक को दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें