65 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर बृहस्पतिवार को तीन उप खंड अधिकारी किशनी ने तीन गांवों की आपूर्ति बंद करा दी।उप खंड अधिकारी किशनी रजत शुक्ला बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे विद्युत उपकेंद्र अरसारा पहुंचे।उन्होंने कहा कि बिल जमा होने के बाद आपूर्ति चालू होगी।
65 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने पर बृहस्पतिवार को तीन उप खंड अधिकारी किशनी ने तीन गांवों की आपूर्ति बंद करा दी। उन्होंने कहा कि बकाया बिल जमा होने के बाद ही आपूर्ति शुरू होगी।
उप खंड अधिकारी किशनी रजत शुक्ला बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे विद्युत उपकेंद्र अरसारा पहुंचे। यहां ये टीम के साथ गांव सौनासी, गोकुलपुर और आवाजपुर में उन्होंने लोगों से बिल जमा कराने को कहा। इसके बाद भी कोई बिल जमा करने को तैयार नहीं हुआ। इस पर उप खंड अधिकारी ने तीनों गांवों की आपूर्ति बंद करा दी।
उन्होंने बताया कि सौनासी में सौ उपभोक्ताओं पर 50 लाख रुपये, गोकुलपुर में 20 उपभोक्ताओं पर पांच लाख और आवाजपुर में 30 उपभोक्ताओं पर दस लाख रुपये का बिल बकाया है। उन्होंने कहा कि बिल जमा होने के बाद आपूर्ति चालू होगी।