फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अवैध क्लीनिक में गर्भपात से महिला की मौत, झोलाछाप के इंजेक्शन से बालक ने तोड़ा दम

Mon, 09 Jun 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल में एक अवैध क्लीनिक में गर्भपात के बाद एक महिला की मौत हो गई। वहीं, भोगांव में एक झोलाछाप के इंजेक्शन से 10 वर्षीय बालक ने दम तोड़ दिया। दोनों ही मामलों में परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

कस्बा बेवर के मोहल्ला काजीटोला निवासी विशाल की 24 वर्षीय पत्नी आकांक्षा अपने मायके कस्बा बरनाहल के मोहल्ला खरैना में आई थी। वह ढाई माह की गर्भवती थी। अचानक ब्लीडिंग होने पर परिजन ने उसे कस्बा के ही आशी क्लीनिक पर 12 दिन पहले भर्ती कराया था। यहां क्लीनिक पर तैनात एक तथाकथित डॉक्टर ने आकांक्षा को गर्भपात करा दिया।
गर्भपात के दो दिन बाद आकांक्षा की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन ने आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान रविवार रात उसकी मौत हो गई। पति विशाल का कहना था कि उसकी पत्नी की मौत का जिम्मेदार बरनाहल में आशी क्लीनिक की डॉक्टर है। आगरा में कराई गई जांच के दौरान पता चला है कि गर्भपात के दौरान गलत इलाज किया गया। इसके चलते उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई। उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

वहीं भोगांव थाना क्षेत्र के एक गांव में झोलाछाप के इंजेक्शन से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। पिता ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती निवासी धर्मेंद्र सिंह ने भोगांव पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके 10 वर्षीय पुत्र राजन सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। वह उसे लेकर भोगांव थाना क्षेत्र के गांव नगला गुलाबी में एक झोलाछाप के पास उपचार के लिए पहुंचा। यहां उसने उसके पुत्र को एक इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उसके पुत्र की हालत बिगड़ गई। झोलाछाप ने हालत बिगड़ने पर राजन को जिला अस्पताल भेज दिया।
जिला अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद राजन को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र सिंह ने अपने पुत्र की मौत का जिम्मेदार झोलाछाप को बताते हुए उसके नाम रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता का कहना था कि कोई शिकायत नहीं मिली है। जिस झोलाछाप का नाम सामने आ रहा है इस नाम से कोई क्लीनिक या अस्पताल पंजीकृत नहीं है। टीम भेजकर जांच कराते हुए कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें