फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेटी की मृत्यु के अवसाद में महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 01 Apr 2025 07:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेटी की सड़क हादसे में हुई थी मौत, कुरावली के गांव गंगापुर की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

कुरावली। थाना के गांव गंगापुर में मंगलवार की सुबह एक महिला ने घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन ने बताया 12 वर्ष पूर्व पुत्री की सड़क हादसे में मृत्यु के बाद से वह अवसाद ग्रस्त थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। महिला की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

गांव गंगापुर की रहने वाले अमर सिंह सोमवार की रात को बरामदे में सोए थे। मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे जागे तो देखा कि पत्नी सरोज (48) अभी तक जागी नहीं हैं। जब कमरे के पास पहुंचे और जंगले से अंदर का नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। सरोज का शव साड़ी के फंदे से लटका हुआ था। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दरवाजा तोड़कर शव को परिजन ने फंदे से उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि करीब 12 साल पहले पुत्री अंजली की एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तभी से सरोज अवसाद ग्रस्त हो गई थीं। बड़े बेटे अंचल की शादी तय हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें