फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गांव सवाई में अनोखी पहल, विधायक और ग्राम प्रधान ने निकाली पॉलिथीन की शव यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। पर्यावरण को प्लास्टिक और पॉलिथीन के जहर से बचाने के लिए सवाई गांव में एक अनोखी मुहिम चलाई गई। ग्राम प्रधान सुमित सेन के नेतृत्व में ''''पॉलिथीन की शव यात्रा'''' निकाली गई। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह भी शामिल हुए और उन्होंने प्रतीकात्मक शव यात्रा को कंधा भी दिया।
विज्ञापन


बुधवार को ग्राम प्रधान सुमित सेन ने यह मुहिम शुरू की। ग्रामीणों और पंचायत कर्मियों ने गांव के कोने-कोने से भारी मात्रा में पॉलिथीन इकट्ठा की। इस कचरे की एक अर्थी बनाई गई। इसका उद्देश्य लोगों को यह अहसास कराना था कि पॉलिथीन पर्यावरण और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा रही है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार भी पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने सवाई गांव के प्रधान की इस पहल की सराहना की।
इस दौरान प्रमोद कुमार (एडीओ पंचायत) और रेनू त्यागी (सचिव) भी उपस्थित रहे। राजबहादुर प्रधान, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, ओमकार बघेल, योगेश कुमार और देवकीनंदन सहित कई ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें