फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पूर्णिमा पर दिखा गुरु-शिष्य परंपरा का अनूठा संगम

विज्ञापन
बटेश्वर रानी घाट मे गुरुपूर्णिमा को जुटी श्रद्धालुओं की भीड़ बटेश्वर मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर मे प
विज्ञापन
बटेश्वर। तीर्थ बटेश्वर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। तीर्थस्थल हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। मंदिरों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान किए गए। मुख्य महादेव मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तीर्थ क्षेत्र में स्थित साधु-संतों के आश्रमों, कुटियों और गुफाओं पर शिष्यों का तांता लगा रहा। शिष्यों ने अपने गुरुओं की सेवा कर, उपहार और दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कई नए शिष्यों ने गुरुजनों से दीक्षा भी ली। बटेश्वर तीर्थ के एक दर्जन से अधिक आश्रमों में हजारों शिष्यों ने पहुंचकर गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आश्रमों को भव्य रूप से सजाया गया था और गुरु महिमा के भजनों व कीर्तनों की प्रस्तुतियां दी गईं। आश्रमों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। उदासीन, निर्मोही, अभेद वैराग्यानंद आश्रम, दद्दा महाराज आश्रम, कोदरिया आश्रम, हनुमान गढ़ी, मनमथ, तपसी आश्रम और बाबा मुनि बाटेश्वरी आश्रम समेत प्रमुख साधु-संतों के यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी।

गौरा-पार्वती मंदिर में सुहागिनों ने की पूजा
महिलाओं ने गौरा-पार्वती मंदिर में सुहाग सामग्री चढ़ाकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की। मंदिर के महंत नरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए महादेव और माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करती हैं।
विज्ञापन


मुख्य मंदिर में चोरों ने उड़ाए तीन मोबाइल
चोरों ने भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की जेबें साफ कर दीं। मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर परिसर में दर्शन के दौरान चोरों ने ऋषि राज निवासी मुकंदीपुरा, गुड्डू निवासी खिल्ली और अंकित निवासी बेरी मोहम्मदपुर, फिरोजाबाद) के मोबाइल पार कर दिए। पीड़ितों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने विष्णुपुरा, बाह के एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

गुरु ही दिखाते हैं जीवन में सही रास्ता
बाह
के चौरंगाबीहड़ गांव में बजरंग आश्रम पर आचार्य विजयराम कौशिक ने श्रद्धालुओं को बताया कि बिना सच्चे गुरु के ईश्वर की प्राप्ति और भक्ति संभव नहीं है। गुरु हमारे मन के भ्रम, मोह और डर को दूर करते हैं। गुरु का सान्निध्य जीवन को सरल, पवित्र और सार्थक बनाता है। गुरु वह प्रकाश हैं जो हमें सही रास्ता दिखाते हैं और परमात्मा से जोड़ते हैं। इस दौरान प्रीतम सिंह तोमर, मेघ सिंह यादव आदि माैजूद रहे।
मेले और भंडारों में उमड़ी भीड़
किरावली में मौनी बाबा उर्फ शोभानंद भारती महाराज के आश्रम में आयोजित तहसील चूल के विशाल भंडारे में बुधवार को सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मौनी बाबा का आशीर्वाद लिया। दोपहर में हुई झमाझम बारिश के कारण भंडारे की व्यवस्थाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं, हालांकि बाद में सेवकों ने वैकल्पिक व्यवस्था कर कार्यक्रम को सुचारु रूप से संचालित कराया। व्यवस्थाओं में धर्म सिंह माहुरा, देवा ठाकुर, सत्यवीर सिंह, के.के. पंडित सहित सौ से अधिक महिला-पुरुष स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने पैदल मार्च भी किया।


जगनेर में सुबह 7 बजे से ही सरैंधी चौराहा स्थित सिद्ध बाबा मंदिर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। फतेहपुर सीकरी ग्राम दूरा स्थित ओम वाटिका में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया। महर्षि वेदव्यास जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-यज्ञ संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की। इस दाैरान हरेश वैद्य, सोहनलाल आर्य लख्मीचंद, पुरुषोत्तम आर्य, पवन मुनि उपस्थित रहे।श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद ले रहे थे। मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। बच्चों के लिए झूले लगाए गए। दुकानों पर लाेगों ने जमकर खरीदारी की। सैंया में गुरु पूर्णिमा पर मां दुर्गा मंदिर के महंत 100 वर्षीय रामशरण शुक्ला बाबा की आराधना कर शिष्यों ने आशीर्वाद लेकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। खेरागढ़ में दीनदयाल धाम मंदिर, बनखंडी आश्रम, पुल वाले हनुमान मंदिर, सिद्ध गुफा मंदिर डूंगर वाला, पटिया बाबा का मंदिर, देवी मंदिर सैंया रोड, नारायणी माता मंदिर,सहित दर्जनों छोटे बड़े मंदिरों पर भंडारे आयोजित किए गए। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी पाई। इस दौरान सतीश गोयल, दिनेश गोयल, एड प्रदीप कुमार, अनिल बिथरिया, भुवनेश पूनिया आदि उपस्थित रहे। लादूखेड़ा के बाबा भवन भारती मंदिर, मठ मंदिर, दाउजी मंदिर, मातारानी मंदिर पर गुरूओं ने अपने शिष्यों को गुरू मंत्र दिए। शिष्यों गुरुओं की पूजा कर दक्षिणा दी। मंदिरों पर भंडारे के आयोजन भी किए गए। मंदिरों पर महंत निरोत्तमदास, मुकेषगिरि महाराज, रामगिरि महाराज, रमेश चंद महाराज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें