एटा में बुआ के घर से कोचिंग के लिए निकला 9वीं कक्षा का छात्र रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने अपहरण की आंशका पर कोतवाली नगर में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर छात्र का पता लगा रही है।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव टपुआ निवासी आशुतोष पुत्र सुशील 9वीं कक्षा का छात्र है। वह शहर के वर्मा नगर निवासी अपनी बुआ के घर में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार शाम को वह बुआ के घर से साइकिल पर सवार होकर कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। इसके बाद वह घर लौटकर नहीं पहुंचा। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब छात्र घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश की।
रात भर तलाश करने के बाद भी जब छात्र का कोई सुराग नहीं लगा तो उन्होंने अपहरण होने की आशंका जताते हुए कोतवाली नगर पुलिस को दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर लापता हुए छात्र का पता लगा रही है। छात्र के लापता होने के बाद परिजनों में किसी भी अनहोनी घटना को लेकर दशहत बनी हुई है।