फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, गंभीर

Sun, 28 Sep 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के चांडी मार्ग पर रविवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

ढोलना के गांव नगला ढक निवासी पंकज कुमार (40) पत्नी कलावती (38) के साथ रविवार सुबह 11 बजे बाइक पर सवार होकर रिश्तेदार के घर सहावर के गांव मनोहरपुर जा रहे थे।
चांडी मार्ग पर गांव नगला चीटा के पास पीछे की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार जारी है। कार चालक टक्कर मारने के बाद मौके से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें