फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत में गिरी चिंगारी से लगी आग, फसल राख

Thu, 03 Apr 2025 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
अमांपुर के गांव शेरपुर में जली गेंहूं की फसल को देखते ग्रामीण।
विज्ञापन
अमांपुर। क्षेत्र के गांव शेरपुर में विद्युत लाइन में फॉल्ट होने के कारण तार से निकल कर गिरी चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। इससे छह बीघा खेत में खड़ी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। सूचना देने के बावजूद दमकल नहीं आने से ग्रामीणों में रोष रहा।गांव के निवासी रविंद्र सिंह एवं जगदीश के खेत के ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही है। बृहस्पतिवार को दोपहर के समय बिजली की लाइन में फॉल्ट हो गया और तार से निकली चिंगारी से खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने खेत में आग की लपटें उठती देखीं तो वे आग पर काबू पाने के लिए दौड़ पड़े। साथ ही उन्होंने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी, लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंची। इस दाैरान ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। कड़ी मशक्कत के बाद जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक छह बीघा फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पुलिस व लेखपाल मौके पर आ गए। लेखपाल ने क्षति का आंकलन किया। खेत स्वामी रविंद्र सिंह एवं जगदीश ने बताया कि आग लगने पर फायर ब्रिगेड के लिए फोन किया, लेकिन दमकल नहीं आई।किसानों को आग से फसल बचाने की दी सलाह :
विज्ञापन

एसडीएम पटियाली प्रदीप कुमार विमल ने बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय किसानों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देखने को मिलता है कि जरा सी लापरवाही से खेतों की पक्की फसल जलकर राख हो जाती है। इसके लिए ग्रामीण अभी से सचेत हो जाए। खेतों में काम करते समय बीड़ी, सिगरेट का इस्तेमाल न करें। साथ ही जलती हुई माचिस की तीली और बीड़ी को सड़क किनारे न डालें। लापरवाही की बजह से खेतों में खड़ी फसल जलकर राख हो जाती है। उन्होंने कहा जिनके खेतों के ऊपर से विद्युत लाइन पड़ी हुई है या उनके खेतों में विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं वह आसपास चारों तरफ की कम से कम दस दस फुट जगह को पूरी तरह से साफ कर दें। ताकि ट्रांसफार्मर से निकलने वाली चिंगारी जमीन पर ही गिर कर खत्म हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें