फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में कूदी वृद्धा की सिपाही ने बचाई जान

विज्ञापन
22एमएनपी-07-घिरोर नहर में कूदी वृद्धा को बाहर निकालने के बाद समझाता पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। कस्बा घिरोर में रविवार को बेटे से झगड़ा करने के बाद गुस्से में एक वृद्धा ने लोअर गंग नहर में छलांग लगा दी। वृद्धा को डूबता देखकर पास ही ड्यूटी पर तैनात सिपाही ने उसे नहर में कूदकर बचाया। वृद्धा को सकुशल बाहर निकालने के बाद परिजनों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र में रविवार को थाना पुलिस गश्त पर थी। लोअर गंग नहर इटावा ब्रांच के पास सिपाही हेमंत साहा ड्यूटी कर रहा था। तभी उसने देखा कि 60 वर्षीय महिला नहर पुल पर बनी दीवार पर खड़ी हो गई और कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही वृद्धा नहर में कूद गई।
यह देखकर वृद्धा को बचाने के लिए सिपाही हेमंत ने भी नहर में छलांग लगा दी। सिपाही ने डूब रही वृद्धा को सकुशल बाहर निकाला। कस्बा चौकी पर लाकर वृद्धा से पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम शकुंतला देवी निवासी गांव शाहजहांपुर बताया।
विज्ञापन

उसने बताया कि बेटे से झगड़ा होने के बाद वह गुस्से में आकर नहर में जान देने के लिए कूदी थीं। पुलिस ने तुरंत बेटे और अन्य परिजनों को चौकी पर बुलाया। बातचीत के बाद वृद्धा को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें