फतेहाबाद। कस्बा क्षेत्र की बाग कॉलोनी में सोमवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण एक मकान के एमसीबी बॉक्स में आग लग गई। घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया।
बाग कॉलोनी निवासी सुरेंद्र के घर में सोमवार दोपहर अचानक एमसीबी बॉक्स में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठती देख परिवार के लोग घबरा गए और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझ जाने से किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ।