फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 70 साल बाद नलकूप की बंद नाली हुई अतिक्रमण मुक्त, किसान खुश

विज्ञापन
बाह: खेडा राठौर के खेतलीपुरा गांव में नलकूप की नाली 70 साल बाद हुई अतिक्रमण मुक्त
विज्ञापन
बाह। खेड़ा राठौर के खेतलीपुरा गांव में राजकीय नलकूप की नाली 1956 से बंद थी। सिंचाई के अभाव में खेत बंजर होने की समस्या रखते हुए किसानों ने बाह के एसडीएम विनोद कुमार से बंद पड़ी नाली को अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार सुधीर गिरी ने बताया कि एसडीएम ने राजस्व विभाग एवं नलकूप निगम की टीम का गठन किया था। सोमवार को टीम ने बंद पड़ी नाली को चिह्नित किया। नाली को काट कर खेत में मिलाए जाने का मामला सामने आया। करीब ढाई बीघा जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराकर जिलेदार साधु सिंह के सुपुर्द कर दिया। उन्हें नाली का जीर्णोद्धार कराकर किसानों की समस्या के समाधान के निर्देश दिए। 70 साल बाद बंद पड़ी नाली के अतिक्रमण मुक्त होने पर किसानों ने खुशी जताई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक दिनेश अग्रवाल, लेखपाल प्रियांशु, मयंक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें