फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शॉर्ट सर्किट से मैक्स पिकअप में लगी आग, अफरातफरी

Fri, 28 Nov 2025 02:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
हाइवे पर शॉर्टसर्किट से मिक्स पिकअप में लगी आग
विज्ञापन
एत्मादपुर(आगरा)। बरहन तिराहे के पास हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम को शिकोहाबाद से आ रही मैक्स पिकअप गाड़ी में वायरिंग में दिक्कत होने पर चालक गाड़ी को रोककर हाईवे किनारे सही करने को रुका ही था, तभी अचानक गाड़ी में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन

वहीं तिराहे पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया, जिसके चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना की सूचना पर बरहन से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया, जब तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई थी।
पुलिस ने बताया कि मैक्स पिकअप गाड़ी में टूंडला के चालक रोबिन कुमार शिकोहाबाद से गाड़ी लेकर बुढ़िया के ताल पर स्थित बायोमेडिकल वेस्ट कंपनी जा रहा था। चालक सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें