फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर: शाम 5 बजे तक खुलेंगे बूथ वाले विद्यालय

विज्ञापन
एसआईआर फाॅर्म भरवाते हुए बाह के तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ
विज्ञापन
बाह। विधानसभा निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के लिए बूथ वाले परिषदीय विद्यालय शाम 5 बजे तक खुलेंगे। बीएसए जितेंद्र कुमार गोंड ने शिक्षक, शिक्षामित्र आदि को भी फॉर्म जमा कराने एवं डिजिटलाइल्ड कराने में बीएलओ का सहयोग के लिए लगाया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी बाह अमरनाथ ने बताया कि जिन बीएलओ की अपेक्षित प्रगति नहीं है, उनकी मदद के लिए अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है। गोपालपुरा, रैपुरा, उदयपुर खालसा, कल्यानपुरा, बडोस, खरगपुरा, बैरी, भदरौली, किंदरपुरा, रामपुर चंद्रसेनी, बिठौली, होलीपुरा, फरैरी, रजपुरा, चौसिंगी, सिलपौली, इंद्रायनी, लखनपुरा खालसा, बासौनी, डगरूपुरा, कनेरा, गुर्जा बासौनी, बघरैना, खिल्ली, पर्वतपुरा, फरैरा, मुडि़यापुरा, झाडे़ की गढ़ी, तरासों, सीतापुर, मिड़कौली, पड़कौली, गुंगावली, बिचोला, नरहौली, भाऊपुरा, पुरा नरहौली, क्वारी, चांगोली, पुरा झाऊलाल, पुरा मुकुंदी, चक्रपानपुरा, हरलालपुरा, पुरा भदौरिया, गोंसिली, पुरा ताल, पुरा बाघराज, पुरा भगवान, अभयपुरा, सन्नपुरा, शांतीनगर, चमरौआ, खजुआपुरा, ब्रसंगपुरा, प्रतापपुरा, डेरक, जरार, टोड़ीपुरा, हिंगोट खेड़ा, पार्वतीपुरा, बटेश्वर, कल्यानपुर, भरतार, बिजकौली, मोरारी, स्याइच, कलींजर, सिधावली, मई, रुदमुली, सुंसार, बिक्रमपुर, चौरंगा बेहड, पुरा मनसुख, बाह, एमनपुरा, धोबई, बिजौली में बीएलओ के सहयोग के लिए शिक्षक, शिक्षामित्र लगाए गए हैं। वहीं, भौतिक सत्यापन के लिए बृहस्पतिवार को तहसीलदार संपूर्ण कुलश्रेष्ठ कल्यानपुर गांव पहुंचे। उन्होंने खुद ही मतदाताओं के गणना प्रपत्र अपने मोबाइल से भरे। अच्छी प्रगति न मिलने पर बीएलओ को सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें