आगरा। छावनी परिषद क्षेत्र में खुले पड़े सीवर के मैनहोल सोमवार रात को एक युवक स्कूटी समेत गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। छावनी निवासी छोटू ने बताया कि आगरा कैंट रोड पर वार्ड नंबर 7 में विजय होटल के सामने सीवर का मैनहोल खुला हुआ था। उसके पास कोई बैरिकेडिंग नहीं थी। सांकेतिक चिन्ह भी नहीं लगा हुआ था। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि पूरे छावनी परिषद क्षेत्र में अधिकांश सीवर और नाले खुले पड़े हैं। इनमें गिरकर लोग चोटिल होते हैं।
कार्यालय अधीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि साफ सफाई और अन्य कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही खुले पड़े सीवर मैनहोल ढक दिए जाएंगे।