फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा फार्मा एसोसिएशन का मतदान 29 को होगा

विज्ञापन
आगरा फार्मा एसोसिएशन (पंजी.)
विज्ञापन
आगरा। आगरा फार्मा एसोसिएशन (पंजी.) के वर्ष 2026-27 के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। कुल सात उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। महामंत्री पद पर महेश अग्रवाल, संगठन मंत्री पद पर सुनील गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जगदीश राठी का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। अब चुनावी मुकाबला अध्यक्ष पद पर सुरेश और अनूप बंसल तथा कोषाध्यक्ष पद पर हरिओम सिंघल और संदीप गुप्ता के बीच होगा। उप चुनाव अधिकारी मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि 17 दिसंबर को पात्र उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जाएगी और 18 दिसंबर शाम 5 बजे तक नाम वापसी की जा सकेगी। 29 दिसंबर को हींग की मंडी स्थित आगरा मेडी सेंटर में मतदान होगा। इस दौरान प्रवीण गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, ब्रजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें