फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2025: त्योहार पर शिववास योग के साथ बन रहा दुर्लभ संयोग...इस समय पर करें होली पूजन, पूरी होगी हर मनोकामना

Tue, 11 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

होली को लेकर उल्लास शुरू हो गया है। इस बार त्योहार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ मनाया जाएगा। इस बार खास शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो लोगों को सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति कराएगा।
 
विज्ञापन
holi - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस बार होली का त्योहार विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ मनाया जाएगा। होली के दिन 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा होगी और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। मैनपुरी में होली के त्योहार को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। होली के त्योहार को लेकर हर तरफ लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

 

होली के त्योहार को लेकर घरों में लगातार तैयारियां की जा रही हैं। बाजारों में भी भीड़ दिखाई दे रही है। इस बार होली कई शुभ मुहूर्त भी लेकर आ रही है। आचार्यों के अनुसार इस वर्ष की होली के दिन 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा होगी और शिववास योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके अलावा चंद्र ग्रहण, अभिजीत मुहूर्त, और कई अन्य मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। इन संयोगों का सही प्रकार से उपयोग करने से व्यक्ति को शांति, समृद्धि, और सुख प्राप्त हो सकते हैं।

 

होलिका पूजन का शुभ मुहूर्त
शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित सूर्य मंदिर के आचार्य तिलकेंद्र शेखर त्रिपाठी ने बताया कि शुभ मुहूर्त में होलिका पूजन और दहन से सुखद फल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 13 मार्च दिन बृहस्पतिवार को होली का पूजन सायं से लेकर रात्रि 10.36 तक किया जाएगा।

 
विज्ञापन

आचार्य बताते है कि इसी दिन रात्रि 11.28 बजे से रात्रि 12.06 बजे तक होलिका दहन का शुभ मुहूर्त है। आचार्य अतुल कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि चंद्र पंचांग के अनुसार 13 मार्च बृहस्पतिवार को सायं 6 बजे से रात्रि 10.38 बजे तक घर की महिलाएं होली का पूजन कर सकेंगी। रात्रि 11.28 बजे से रात्रि 12.06 बजे तक होलिका दहन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें