फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हाईवे पर निजी बस पलटी, 25 सवारियों में मची चीखपुकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शिकोहाबाद से राजस्थान के अजमेर जा रही निजी बस बुधवार की रात करीब 11 बजे कुबेरपुर के पास हाईवे पर बेकाबू होकर पलट गई। हादसे के बाद सवारियों में चीखपुकार मच गई। हाईवे पर वाहन रुक गए। लोगों ने बस में फंसी सवारियों को एक-एक करके बाहर निकाला। लोगों को निकालने के लिए खिड़कियों के शीशों को तोड़ना पड़ा। तकरीबन आधा घंटे तक जाम लगा। बाद में पुलिस ने पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। क्रेन की मदद बस को रास्ते से हटाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन

बस शिकोहाबाद की ओर से आ रही थी। उसे अजमेर जाना था। इसमें 25 लोग सवार थे। कुबेरपुर में बिमला देवी इंटर कॉलेज के सामने बारिश की वजह से पानी भरा हुआ था। बस की रफ्तार अधिक थी। बताया गया है कि अचानक बस पलट गई। बस का दरवाजा सड़क की तरफ फंस गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई। बाद में लोगों ने खिड़कियों के शीशों को तोड़ा। एक-एक करके सभी को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस में फंसी सवारियों को निकालकर उन्हें दूसरी बस से रवाना किया। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन बस को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें