फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो साल के बेटे के हाथ में थमा दिया तमंचा, फोटो हुआ वायरल तो पुलिस ने की यह कार्रवाई

Sat, 17 Aug 2024 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। फेसबुक पर दन्नाहार क्षेत्र के गांव भागपुर निवासी एक युवक ने अपने दो साल के बेटे की तमंचे के साथ फोटो वायरल कर दी। जानकारी होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव भागपुर के रहने वाले एक युवक ने सोशल मीडिया फेसबुक पर बनाई अपनी आईडी पर अपने दो साल के बेटे के तमंचे के साथ फोटो खींचे और पोस्ट डाल दी। पोस्ट वायरल होने लगी और स्थानीय पुलिस के पास भी पहुंच गई। जानकारी होते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह ने टीम के साथ गांव भागपुर स्थित आरोपी के घर पर दबिश दी। आरोपी श्रीनिवास को पुलिस पकड़ कर थाने ले गई। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा और दो कारतूस बरामद किए। आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी श्रीनिवास को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें