फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातत्व विभाग की लापरवाही आई सामने, फिर एक नामचीन इमारत का हिस्सा गिरा

Thu, 30 Aug 2018 12:48 PM IST
टीम डिजिटल, आगरा
विज्ञापन
इमारत का ढहा हिस्सा, इनसेट में मंदिर में गिरा मलबा
विज्ञापन
एएसआई अपनी पुरातत्व की इमारतों को सहेज नहीं पा रहा है। उनके रखरखाव पर भी ध्यान नहीं दे रहा  है। इससे एक के बाद एक इमारत के गिरने का सिलसिला जारी है। आगरा के यमुना किनारे एक एतिहासिक इमारत का बड़ा हिस्सा गिर गया। इसके बाद भी एएसआई विभाग का अमला वहां नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


मोहन उपाध्याय यमुना ब्रिज के पास कटरा वजीर खां पर रहते हैं। वहां महाकाली दुर्गा और शनिदेव का पुराना मंदिर है। वे साढ़े सात बजे पूजा-अर्चना करके मंदिर से बाहर निकले, तभी इमारत का ऊपरी हिस्सा गिर गया। इससे मंदिर भी क्षतिग्रस्त हो गया। मोहन ने बताया कि इस इमारत के गिरने की सूचना एएसाई के संबंधित अधिकारी को दी। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारी मामले पर निर्णय लेंगे। इस सूचना के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। 

मालूम हो कि इससे पहले भी फतेहपुरीसीकरी में एतिहासिक इमारत के दो बार हिस्से गिर चुके हैं। पुरानी इमारतों को लेकर न्यायालय तक बहुत गंभीर है। वे इन्हें सहेजने के लिए बार-बार सुझाव और आदेश दे रहे हैं। ताजमहल को लेकर सुप्रीम कोर्ट लगातार चिंतित बना हुआ है। उसके विजन प्लान पर जोर दिया जा रहा है। वहीं इन्हें इमारतों को सहेजने का जिन कंधों पर जिम्मा है, वे लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये इमारत पुरानी जरूर है, पर संरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें