फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गर्भवती को थप्पड़ मारकर अस्पताल से भगाया, सड़क किनारे हुआ प्रसव

Sun, 28 Oct 2018 09:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
यूपी के आगरा के पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। यहां रात में डॉक्टर ड्यूटी से गायब थे। प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी पहुंची गर्भवती को नर्स ने थप्पड़ मारकर भगा दिया। 
विज्ञापन


सीएचसी से थोड़ी दूर पर ही प्रसव हो गया। बाद में मामला दबाने के लिए प्रसूता को भर्ती कर अगले दिन डिस्चार्ज कर दिया। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने प्रभारी से रिपोर्ट तलब कर जांच के आदेश दिए हैं।  

शुक्रवार रात गांव सेरब निवासी छविराम अपनी गर्भवती पत्नी सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। 
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि आवाज लगाने पर एक नर्स चिल्लाते हुए आई और गर्भवती को कहीं और ले जाने के लिए कहने लगी। इधर, गर्भवती के प्रसव पीड़ा और तेज होते देख परिजनों ने नर्स से डॉक्टरों को फोन कर बुलाने के लिए कहा। नर्स ने मना कर दिया, इस पर परिजनों ने शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। 

आरोप है कि इस पर नर्स भड़क गई और उसने गर्भवती को थप्पड़ जड़ दिया। यह देख परिजनों ने हंगामा किया। यहां इलाज न मिलता देख छविराम सुमन को लेकर नजदीकी प्राइवेट हॉस्पिटल के लिए ले जाने लगे। 

थोड़ी दूरी तय करते ही गर्भवती को तेज दर्द हुआ और शिशु को जन्म दिया। जैसे ही नर्स को जानकारी हुई, तो उसने स्टाफ के साथ प्रसूता को स्ट्रेचर पर ले जाकर सीएचसी में भर्ती कर लिया। शनिवार को उसे डिस्चार्ज कर दिया। 

सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि रात में गैरहाजिर सभी स्टाफ को नोटिस दिया जाएगा। प्रभारी से रिपोर्ट मांगी जा रही है। एसीएमओ से जांच भी कराई जाएगी।   
 
विज्ञापन

अस्पताल पर ताला, एंबुलेंस खराब, बाइक से ले जानी पड़ी गर्भवती

इसके अलावा आगरा के ही बाह में शनिवार की सुबह बाह के मढेपुरा गांव की पूनम पत्नी जितेंद्र को प्रसव पीड़ा हुई। जब चौरंगाहार के पीएचसी से एंबुलेंस मंगाई तो वह खराब बताई गई। 

किसी तरह पूनम को चौरंगाहार के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया लेकिन अस्पताल पर ताला लटका था। बाद में जितेंद्र अपनी पत्नी को लेकर बाइक पर लेकर सीएचसी बाह पहुंचे, जहां पर उसे भर्ती कराया गया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें