फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खुशियों की बरात में मातम का ब्रेक, बस से गिरकर घायल बेलदार की मौत

Sat, 02 May 2026 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो21मृतक हरिराम का फाइल फोटो। परिजन स्रोत
विज्ञापन
थाना रजावली क्षेत्र में बस के गेट से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए बेलदार ने सात दिनों बाद आगरा के एसएन अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


थाना लाइनपार के संत नगर निवासी 27 वर्षीय हरिराम उर्फ हरविलास बेलदारी करता था। परिजन के अनुसार 26 अप्रैल को वह अपने चचेरे भाई के बेटे रोहित की बारात में शामिल होने जलेसर जा रहा था। बस रजावली के पास पहुंची। हरिराम लघुशंका के लिए चालक से बस रोकने का अनुरोध करते हुए गेट पर आकर खड़ा हो गया। इसी दौरान चालक ने ब्रेक मार दिए, झटके के कारण हरिराम अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन


मृतक के भाई करन सिंह ने कहना है कि चालक शराब के नशे में धुत होकर बस चला रहा था। आरोप है कि चालक ने हादसे के बाद चालक बारातियों को छोड़कर बस लेकर मौके से फरार हो गया था। हरिराम अपने तीन भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत के बाद पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें