फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर मैक्स पिकअप खड़ी बस से टकराई, चालक घायल, चालक को नींद की झपकी आने से फतेहाबाद में हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के एक मैक्स पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक घायल हो गया। पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पिकअप मैक्स चालक प्रवीण कुमार पुत्र राजवीर कुमार निवासी बुटाना, सोनीपत मैक्स पिकअप वाहन लेकर जैसलमेर से दानापुर (बिहार) जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह करीब तीन बजे वह थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 17.500 पर पहुंचा। इसी दौरान चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे मैक्स पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खराब खड़ी बस में पीछे से जा टकराया। मैक्स पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें