बटेश्वर के मई गांव मे बंद हवेली मे लगी आग मे जल कर कबाढ़ हुआ राख़ lहवेली मे लगी आग मे जली साइकि
बटेश्वर। ग्राम मई में बुधवार दोपहर ऐतिहासिक हवेली में अचानक भीषण आग लग गई। हवेली से उठती आग की लपटें और धुएं के गुबार उठते देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने हवेली के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर बमुश्किल आग की लपटों पर काबू पाया, तब तक हवेली में रखा वर्षों पुराना कबाड़ जलकर राख हो गया।
घटना दोपहर लगभग दो बजे की है। मई गांव में वर्षों पुरानी ऐतिहासिक हवेली है। इस हवेली के स्वामी रामसेवक लंबे समय से आगरा में रह रहे हैं। हवेली पर ताला लगा था। बुधवार दोपहर अचानक हवेली में भीषण आग लग गई। ग्राम प्रधान गौरव मिश्रा ने बटेश्वर पुलिस चाैकी और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस फायर ब्रिगेड की दमकलों के साथ माैके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने हवेली के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर ग्रामीणों के सहयोग से बमुश्किल आग की लपटों पर काबू पाया। हवेली के अंदर सालों से पड़ा पुराना कबाड़ और वहां रखीं बच्चों की साइकिलें जलकर राख हो गईं। वहीं, लंबे समय से बंद पड़ी इस हवेली में डेरा जमाए बैठे चमगादड़ और भारी संख्या में जीव-जंतु भी इस आग की चपेट में आ गए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।