फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने बेटी के साथ किया शर्मनाक काम और फिर...

Mon, 05 Feb 2018 04:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घर के बाहर महिलाओं की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी के मायके जाने से गुस्साए युवक ने बेटी की साथ शर्मनाक किया और फिर बाद में खुद भी फंदे पर लटक गया। घटना उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की है। घिरोर में पत्नी के मायके चले जाने से गुस्साए युवक ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। उसने दो बच्चों की भी हत्या की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घर से भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद भी फंदे पर लटक गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव ताहरपुर निवासी शेर सिंह (38) ने कुछ दिन पूर्व पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई थी। एक फरवरी को पत्नी जब घर पर आई तो फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। 
विज्ञापन


पत्नी ने जब तीनों बच्चे 12 वर्षीय मुस्कान, नौ वर्षीय अन्नू और सात वर्षीय विवेक को साथ ले जाने की बात कही तो शेर सिंह ने साथ भेजने से मना कर दिया। इसके बाद महिला वापस मायके चली गई।
विज्ञापन

मृतक बच्ची की फोटो - फोटो : अमर उजाला
रविवार की सुबह शेर सिंह के भाई प्रीतम और गीतम ने जब घर से बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शेर सिंह फंदे पर लटका हुआ था। भाइयों ने उसे फंदे उतारा। घर में जाकर देखा तो मुस्कान का शव बरामदे में पड़ा था। वहीं अन्नू और विवेक वहां खडे़ रो रहे थे।

थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने कहा कि आरोपी कुछ भी काम नहीं करता है। वह अपनी काफी जमीन बेचकर सारा रुपया खर्च कर चुका है। अब पत्नी के नाम जो जमीन है उसे भी बेचना चाह रहा था। इसको लेकर विवाद था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें